परिवहन निगम के कर्मचारी को मारी गोली

परिवहन निगम के कर्मचारी को मारी गोली

Prakash prabhaw news

आजमगढ़

परिवहन निगम के कर्मचारी को मारी गोली 

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र में हौसला बुलंद बदमाशों ने परिवहन निगम में कार्यरत एक कर्मचारी की गोली मारकर घायल कर दिया। घायल कर्मचारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया गया  है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम घटना की छानबीन में जुटी है।

आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव निवासी  गौरव सिंह परिवहन निगम के वर्कशाप में कर्मचारी है । आज वह अपनी बाईक से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले। अभी वह घर से कुछ ही दूरी पर गये थे कि तभी बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों  ने गोली मारकर घायल कर दिया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ घायल कर्मंचारी को उपचार के लिए अतरौलिया स्थित 100 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्साल के लिए रेफर कर दिया।  सीओ बुढ़नपुर ने बताया कि घायल गौरव सिंह के पिता श्रवण सिंह वर्तमान में जिला कारागार में बंद है। इन्होंने अपने चाचा को मारा था उसी मामले को लेकर वह आजमगढ़ जेल में बंद है।  उसी रंजिश को लेकर गोली मारी गयी है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है और जो तथ्य सामने आयेंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी। 


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *