पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित एक कुंतल मछली के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित एक कुंतल मछली के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पी पी एन न्यूज
(कमलेन्द्र सिंह)
खागा/ फतेहपर
पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा के निर्देशानुसार फरार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत असोथर थानाध्यक्ष ने अपने हमराहियों के साथ गश्ती के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक कुंतल प्रतिबंधित मछली के साथ दो फरार वांछित अभियुक्तों श्याम सुंदर पुत्र रामभजन निवासी सावला का डेरा मजरे जरौली थाना असोथर व छत्रसाल निषाद पुत्र रामू निषाद निवासी कठौता मजरे असोथर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है।
गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने फिशरीज एक्ट धारा 6 उपधारा 3 व महामारी ऐक्ट 188/269/ 270 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबित गिरफ्तार किये गये दोनो अभियुक्त शातिर अपराधी हैं। जिनकी पुलिस को लंबे अर्से से तलाश थी।
Comments