गैस एजेंसी पर लगा गंभीर आरोप, पत्रकार से अभद्रता पर हुआ बवाल

गैस एजेंसी पर लगा गंभीर आरोप, पत्रकार से अभद्रता पर हुआ बवाल

PPN NEWS

लखनऊ।

रिपोर्ट, रईस

प्रेस क्लब ने खोला मोर्चा, थाने में दी तहरीर, SDM ने दिए जांच के आदेश


लखनऊ निगोहां कस्बे में संचालित इंडियन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एजेंसी पर अवैध गैस रिफिलिंग, कालाबाजारी और उपभोक्ता सूची में हेरफेर के गंभीर आरोप लगे हैं। अनियमितता उजागर करने पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के प्रयास के बाद मामला गरमा गया है।

जानकारी के अनुसार 

बुधवार को निगोहां बाजार में गैस वाहन से घरेलू सिलेंडरों की उतराई हो रही थी। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोइन खान एजेंसी की कथित गड़बड़ियों की जानकारी लेने पहुंचे। आरोप है कि सवाल पूछने पर एजेंसी के कथित संचालक राजीव सैनी भड़क गए और पत्रकार से अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

वही एक वरिष्ठ समाजसेवी ने भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।


घटना के बाद निगोहां प्रेस क्लब अध्यक्ष विमल सिंह चौहान के नेतृत्व में पत्रकारों ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी। प्रेस क्लब संरक्षक मुकेश द्विवेदी ने इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर हमला बताया। चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आपूर्ति विभाग और डीएम को ज्ञापन देकर आंदोलन किया जाएगा।

वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि एजेंसी मनमानी कर रही है। जरूरतमंदों को समय पर सिलेंडर नहीं मिलते। शादी-विवाह जैसे मौकों पर भी गैस के लिए भटकना पड़ता है।

शिकायत पर एसडीएम मोहनलालगंज पवन पटेल ने जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि कालाबाजारी या अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी। निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिल गई है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *