100 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू के शिकंजे में कर्मभूमि रियल स्टेट का निदेशक

100 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू के शिकंजे में कर्मभूमि रियल स्टेट का निदेशक

100 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू के शिकंजे में कर्मभूमि रियल स्टेट का निदेशक

​कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी के निदेशक महिपाल सिंह को ईओडब्ल्यू ने शनिवार को मथुरा के छटीकरा से दबोचा।

​कर्मभूमि रियल स्टेट कंपनी के निदेशक महिपाल सिंह को ईओडब्ल्यू ने शनिवार को मथुरा के छटीकरा से दबोचा।

मथुरा / लखनऊ। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) उत्तर प्रदेश ने बहुचर्चित 100 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए कर्मभूमि रियल स्टेट कम्पनी लिमिटेड के निदेशक एवं लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी महिपाल सिंह को शनिवार को मथुरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ कानपुर सेक्टर में धोखाधड़ी, बेईमानी से संपत्ति सुपुर्द करने के लिए प्रेरित करने, मूल्यवान प्रतिभूति या वसीयत आदि में जालसाजी करने, जाली दस्तावेज़ को असली के रूप में उपयोग करने, आपराधिक विश्वासघात और साझा इरादे से किए गए आपराधिक षड्यंत्र के तहत गंभीर कानूनी मामलों में मुकदमा दर्ज है।

​ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ कि कर्मभूमि रियल स्टेट कम्पनी लिमिटेड ने वर्ष 2011 से 2015 के बीच मथुरा, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर और लखीमपुर खीरी समेत प्रदेश के कई जिलों में शाखाएं खोलकर लोगों को कम समय में धन दोगुना करने तथा सस्ते दामों पर प्लॉट और फ्लैट उपलब्ध कराने का लालच दिया। कंपनी के झांसे में आकर हजारों लोगों ने अपनी जीवनभर की कमाई निवेश कर दी।

​आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों से करीब 100 करोड़ रुपये एकत्र किए, लेकिन न तो वादे के अनुसार प्लॉट और फ्लैट दिए गए और न ही निवेश की गई रकम वापस की गई। इसके बाद कंपनी के निदेशकों ने कार्यालय बंद कर दिए और फरार हो गए। बड़ी संख्या में निवेशकों की शिकायतों के बाद उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर ईओडब्ल्यू ने मामले की जांच शुरू की थी।

​विवेचना के दौरान सामने आया कि महिपाल सिंह ने अन्य पांच निदेशकों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र के तहत निवेशकों की रकम का गबन किया। जांच एजेंसी के अनुसार फर्जीवाड़े और जालसाजी के माध्यम से जनता की मेहनत की कमाई को हड़पकर आरोपियों ने करोड़ों रुपये का अनुचित लाभ प्राप्त किया।

​पुलिस महानिदेशक, ईओडब्ल्यू के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष गिरफ्तारी अभियान के तहत कानपुर सेक्टर की टीम ने शनिवार को मथुरा के जैत थाना क्षेत्र स्थित छटीकरा से आरोपी महिपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *