महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या

Prakash Prabhaw News

 

महिला ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या
 


खागा/ फतेहपुर।


बीती रात धाता थाना क्षेत्र के सोनारी गाँव मे एक लगभग 35 वर्षीया महिला ने रोज रोज के पति पत्नी के विवादों से आजिज आकर घर के अन्दर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।


जानकरी के अनुसार बीती रात धाता थाना क्षेत्र के सोनारी गाँव निवासी संत लाल की लगभग 35 वर्षीया पत्नी ऊषा देवी ने घर के अन्दर साड़ी के फन्दे से फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 


सुबह उठने पर परिजन महिला को फाँसी के फन्दे से लटकता देखकर स्तब्ध रह गये।


जिन्होंने महिला को आनन फानन  फाँसी के फन्दे से नीचे उतारा। लेकिन तब तक दम घुटने की वजह से महिला की मौत हो चुकी थी। जिसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस व मृतका के मायके पक्ष वालों को दी।


सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।
घटना की कोई वजह स्पष्ट नहीं हो पाई।


मृतका के मायके पक्ष वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिये प्रताड़ित करने व हत्या कर हत्या के साक्ष्य को छिपाने के लिये शव फाँसी में लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
जबकी ग्रामीणों के बीच महिला के अपने ही परिवार के किसी सदस्य के साथ अवैध सम्बन्धों को लेकर पति पत्नी के बीच आये दिन विवाद होने की चर्चा भी रह रह कर उठती रही।


मामले के बावत धाता थानाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष वालों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि तहरीर आती है। तो तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *