मोहनलालगंज में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
crime news, apradh samachar
PPN NEWS
मोहनलालगंज में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मचा हड़कंप
मोहनलालगंज, लखनऊ। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के शंकरखेड़ा कुटी मजरा गौरा गांव में शनिवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अर्जुन पुत्र स्वर्गीय बब्लू, निवासी शंकरखेड़ा, थाना मोहनलालगंज, जनपद लखनऊ के रूप में हुई है। बताया गया कि अर्जुन ने भूसे वाले कमरे में धोती के कपड़े से फांसी लगा ली। शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Comments