महिला सुरक्षा: 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत लखनऊ में जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति' का उद्देश्य- हर महिला और हर बेटी को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
पुलिस ने छात्राओं को बताया कि किसी भी मुश्किल में वे अकेली नहीं हैं।
काकोरी लखनऊ। लखनऊ के काकोरी में 'मिशन शक्ति 5.0' के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर, कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को महिला सुरक्षा, नारी स्वावलंबन और साइबर जागरूकता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक आशीष बलियान, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, उप निरीक्षक नवनीत शुक्ला और महिला उप निरीक्षक दिनेश कुमारी ने किया। उन्होंने छात्राओं को बताया कि वे किसी भी समस्या का सामना आत्मविश्वास के साथ करें और पुलिस तथा सरकार की मदद लेने से न घबराएं।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जैसे:
1090: विमेन पावर लाइन
181: महिला हेल्पलाइन
1098: चाइल्ड हेल्पलाइन
1076: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
101: फायर सर्विस
102: एंबुलेंस सर्विस
108: इमरजेंसी एंबुलेंस
112: आपातकालीन सेवा
1930: साइबर क्राइम हेल्पलाइन
इसके साथ ही, उन्हें 'UP Cop' एप्लिकेशन के इस्तेमाल के बारे में भी बताया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी, जिनका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य युवा पीढ़ी को सशक्त बनाना और समाज में सुरक्षा का माहौल स्थापित करना है।
Comments