जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल ।

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल ।

प्रतापगढ़

26. 07. 2020

रिपोर्ट -मो. हसनैन हाशमी

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा घायल 

जनपद के अंतू थानाक्षेत्र के बझान गांव में जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजों को गोली मार दिया। एक भतीजे संजय की मौके पर मौत हो गयी जबकि दूसरा भतीजा मनोज गोली लगने से घायल हो गया है।

मध्यप्रदेश पुलिस में एएसआई के पद से सेवानिवृत्त चाचा ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से घटना को दिया अंजाम।मौके पर जुटे उत्तेजित ग्रामीणों ने आरोपी चाचा के हाथ-पाँव रस्सी के सहारे बांधकर पुलिस को दी सूचना।

मौके पर पहुँची पुलिस जांच में जुट गयी है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल दिनांक 25.07.2020 को समय रात्रि करीब 09:30 बजे थानाक्षेत्र अन्तू के ग्राम बझान मे विवाद की सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गयी तो पाया गया कि गांव के ही दो पक्षों, प्रथम पक्ष के रामखेलावन उम्र करीब 55 वर्ष पुत्र रामफेर कोरी व द्वितीय पक्ष के मनोज कोरी उम्र करीब 30 वर्ष व संजय कोरी उम्र करीब 40 वर्ष पुत्रगण हरिलाल कोरी आदि के बीच एक मकान को लेकर विवाद हो गया जिसमें राम खेलावन जो मध्य प्रदेश पुलिस से एएसआई के पद से सेवानिवृत्त है (जो रिस्ते में द्वितीय पक्ष मनोज व संजय का चाचा है) द्वारा अपनी लाइसेंसी बन्दूक से अपने भतीजे मनोज कोरी व संजय कोरी को गोली मार दी जिसमें संजय कोरी की मौके पर मृत्यु हो गई व मनोज कोरी घायल हो गया जिसके बायें हाथ में गोली लगी है, जिन्हे तत्काल सीएचसी सण्डवा चन्द्रिका ले जाया गया। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद है, आरोपी राम खेलावन को हिरासत में ले लिया गया है, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *