चुनावी रंजिश के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
- Posted By: MOHD HASNAIN HASHMI
- क्राइम
- Updated: 11 May, 2021 13:17
- 1529

प्रतापगढ
11.05.2021
रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी
चुनावी रंजिश के हमले में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
दिनांक 23.04.2021 को थानाक्षेत्र लालंगज के ग्राम हदिराही में वरुण तिवारी उर्फ छेदी पुत्र स्व0 भगवती प्रसाद तिवारी नि0 ग्राम हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को चुनावी रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के नन्हेंलाल वर्मा पुत्र रामनाथ वर्मा निवासी हदिराही थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ आदि के द्वारा फायरिंग किया गया, जिससे वरूण तिवारी उपरोक्त घायल हो गया था। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना लालगंज पर मु0अ0सं0 220ध्21 धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506, 188 भादंवि का अभियोग 07 व्यक्ति नामजद व 02 व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।उक्त अभियोग से सम्बन्धित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
कल दिनांक 10.05.2021 को जनपद कानपुर में इलाज के दौरान वरूण तिवारी की मृत्यु हो गयी। आज दिनांक 11.05.2021 को उनके परिजनों द्वारा शव को उनके निवास स्थान ग्राम हदिराही थाना लालगंज लाया गया। शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाने हेतु वाहन सड़क पर खड़े थे। जिससे अन्य वाहनों का आवागममन प्रभावित हुआ था।
मृतक के परिजनों द्वारा विधिपूर्वक शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। प्रकरण में अन्य विवेचनात्मक/विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
Comments