पांच गज प्लाट को लेकर खूनी संघर्ष में चली गोली, दो लोगों की मौत

crime news, apradh samachar,
PPN NEWS
ग्रेटर नोएडा
Report- Vikram Pandey
पांच गज प्लाट को लेकर खूनी संघर्ष में चली गोली, दो लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा में कोतवाली बादलपुर क्षेत्र के गिरधरपुर में जमीन को लेकर हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगाने से घायल हो गए। उन्हे फौरन अस्पताल ले जाया गया इनमें दो लोगों की मौत हो गई है। जब की तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष की तीन गाड़ियां जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
इस फायरिंग में एक पक्ष के तीन लोग गोली लगाने से घायल हो गए, जिनमे से दो लोगो की अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार गिरधरपुर निवासी अमित व देविन्द्र पक्ष का माता जी वाटिका के पास प्ले स्कूल के पास पांच गज प्लाट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसको लेकर अमित पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान मनोज के वहाँ पंचायत की, जिसमें अमित पक्ष के काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पंचायत के बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे जहां पर देविन्द्र चंदेला मौजूद था। दोनों का विवाद हो जाने पर अमित ने हवाई फायरिंग कर दी और सलेक ने देविन्द्र के चाटा मार दिया। दोनों पक्षों के बीच चल रहा विवाद इतना बढ़ा कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। इसी दौरान देवेंद्र की ओर से फायरिंग कर दी गई। गोली अमित के सीने में, सलेक को भी सीने में और प्रेम सिंह के जबड़ें में गोली लग गई। ये तीनों गोली लगने से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर भगदड मच गई। तीनों के गिरते ही अन्य लोगों ने देवेंद्र पक्ष को घेरना शुरू किया तो हवाई फायरिंग करते हुए अपनी गाड़ियां मौके पर ही छोड़कर सभी पैदल फरार हो गए। पुलिस ने मौके से आरोपी पक्ष की तीन गाड़ियां जब्त की है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस ने गोली से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां अमित और सेलक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि प्रेम सिंह हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार पहले भी एक अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। रास्ता विवाद के निस्तारण के लिए स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा था।
Comments