मुख्तार अंसारी और उसके दो बेटों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर।

क्राइम न्यूज़,अपराध समाचार
प्रकाश प्रभाव न्यूज़
लखनऊ
मोनू सफी की रिपोर्ट
मुख्तार अंसारी और उसके दो बेटों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाहुबली माफिया मुख्तार अंसारी उनके दो बेटों के अवैध निर्माण को आज सरकार के द्वारा गिरवा दिया गया।
शाम को लेखपाल जियामऊ सुरजन लाल की तरफ से एक एफआईआर दर्ज करवाई गई है। जिसमे डालीबाग स्थित निषक्रांत संपत्ति पर हेरा फेरी कर कब्जा करने का आरोप लगा है।
दस्तावेजों की जांच के बाद कब्जा की गई जमीन निषक्रांत संपत्ति में हुई दर्ज। 3 जमीनों के खतौनी गायब कर निषक्रांत संपत्ति पर मुख्तार अंसारी और उसके लड़कों ने कब्जा किया था।
मुख्तार अंसारी, उमर अंसारी और अब्बास अंसारी पर धोखाधड़ी जालसाजी फर्जी दस्तावेज तैयार करने की एफआईआर दर्ज हुई है।
Comments