एक महिला की शव मिलने से मचा हड़कंप

एक महिला की शव  मिलने से मचा हड़कंप

PPN NEWS

बलिया, उत्तर प्रदेश


रिपोर्ट- संजय राय


एक महिला की शव  मिलने से मचा हड़कंप


खबर बलिया जनपद के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत धतूरी टोला की है जहां  देवेंद्र सिंह के घर की छत पर एक महिला की शव मिलने से हड़कंप मच गया है।  मृतका के बाएं  कंधे से थोड़ा नीचे  गन शाट का निशान है।  


 प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम  दृष्टया प्रकरण प्रेम प्रसंग से संबंधित प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता के तहरीर के आधार पर देवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर सिंह व उसके पुत्र सूर्य प्रताप सिंह तथा उसकी पत्नी सुनीता देवी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं(धारा 302,34 IPC) में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। 


नामजद अभियुक्तों में से नफर अभियुक्त  देवेंद्र सिंह तथा सूर्य प्रताप सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर  पूछताछ करते हुए अन्य अग्रिम वैधिक कार्यवाही  प्रचलित है। 

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *