धूमनगंज इलाके में पति ने की पत्नी की हत्या।
- Posted By: Alopi Shankar
- क्राइम
- Updated: 7 November, 2020 20:19
- 2375

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ प्रयागराज
रिपोर्टर - ज़मन अब्बास
धूमनगंज इलाके में पति ने की पत्नी की हत्या।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या कर दी गई। न्याय नगर सुलेमसराय मुहल्ले में शनिवार सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। हत्या करने वाला और कोई नहीं, बल्कि महिला का पति ही था। डंडा से उसने पत्नी के सिर में कई वार किए थे। सूचना पाकर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपित भाग निकला था। वारदात के पीछे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद बताया जाता है। पुलिस आरोपित की तलाश में दबिश दे रही है।
धूमनगंज के न्याय नगर सुलेम सराय निवासी निहाल कुमार बाइक मिस्त्री है। शनिवार की सुबह उसका पत्नी सुनीता (35) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो उसने आक्रोश में आकर घर में रखा डंडा उठाया और सुनीता के सिर पर कई वार किया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सुनीता को देखा तो वह मर चुकी थी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित निहाल को लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। सूचना पाकर इंस्पेक्टर धूमनगंज अरुण चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सीओ सिविल लाइंस भी पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने कमरे से हत्या में प्रयुक्त डंडे को बरामद कर लिया है। परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोगों ने बताया कि प्रतिदिन किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। हालांकि बात हत्या तक पहुंच जाएगी, किसी ने सोचा भी नहीं था।
Comments