DCM से हुई टक्कर, DCM चालक की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
crime news, apradh samachar
DCM से हुई टक्कर, DCM चालक की मौत, पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सरोजनीनगर लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के खड़े डंपर में पीछे से डीसीएम टकराने से हुई डीसीएम चालक की मौत मामले में उसकी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बंथरा के बीबीपुर निवासी रीना चौरसिया के मुताबिक उसके पति राजेश चौरसिया (32) डिलीवरी कंपनी में डाक पार्सल वाहन चलाते थे।
वह 18 सितंबर को तड़के करीब 4 बजे डीसीएम लेकर बाराबंकी जा रहे थे। तभी सरोजनीनगर में सैनिक स्कूल के पास पहुंचने पर सड़क पर पहले से बिना इंडीकेटर और सेफ्टी कोन के खड़े डंपर (यूपी 32 यूएन 5325) में राजेश की डीसीएम पीछे से जा घुसी, जिससे राजेश अपनी डीसीएम के केबिन में फंस गए।
राहगीरों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई। तब मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनीनगर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments