लड़की के साथ छेड़खानी करना लड़के को पड़ा भारी

crime news, apradh samachar
Prakash Prabhaw News
Noida
Report-Vikram Pandey
लड़की के साथ छेड़खानी करना लड़के को पड़ा भारी, लड़की ने सरे बाजार युवक की धुनाई,
ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया मैं वायरल हो रहा है।जिसमें एक लड़की सरे बाजार लड़के की गिरेबान पकड़कर दनादन लात जुतों से पिटाई कर रही है। बताया जा रहा है कितने वाला लड़का इस लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा था और उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। लड़के की हरकतों से तंग आकर लड़की ने सरे बाजार लड़के की जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है लेकिन फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच करने में जुटी है।
वायरल वीडियो में लड़की एक लड़के की लात भूतों से दनादन पिटाई कर रही है। दरअसल यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे ग्रेटर नोएडा के जेवर मेन बाजार इलाके का बताया जा रहा है। वहीं यह भी बताया जा रहा है की यह लड़का इस लड़की का कई दिनों से पीछा कर रहा था जिसका लड़की ने कई बार विरोध भी किया ।
लेकिन लड़का अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा था फिर लड़की ने आव देखा ना ताव और सरे बाजार इस लड़के की गिरेबान पकड़कर लात घुसा से जमकर धुनाई कर दी। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है लेकिन फिर भी वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Comments