ब्वॉयज लॉकर चैट रूम ग्रुप का एडविन था नोएडा के नामी स्कूल के 12वी के छात्र

ब्वॉयज लॉकर चैट रूम ग्रुप का एडविन था नोएडा के नामी स्कूल के 12वी के छात्र

प्रकाश प्रभाव न्यूज़ 

नोएडा

रिपोर्ट, विक्रम पांडेय 


ब्वॉयज लॉकर चैट रूम ग्रुप का एडविन था नोएडा के नामी स्कूल के 12वी के छात्र, साइबर सेल की जांच में हुआ खुलासा 


नाबालिक समेत दो गिरफ्तार 15 से पूछताछ, सभी के मोबाइल जप्त   


नोएडा और एनसीआर में कोरोनावायरस के बाद अगर किसी चीज की ज्यादा चर्चा है, वह है इंस्टाग्राम पर बने वॉइस लॉकर रूम ग्रुप की। यह ग्रुप नोएडा के एक नामी स्कूल में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र ने बनाया है, जो बालिक है। दिल्ली साइबर सेल ने जांच के बाद छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह ग्रुप लड़के ने अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों आपत्तिजनक  फोटो शेयर करते थे। इस ग्रुप का स्क्रीनशॉट लीक होने के बाद पुलिस अधिकारी हरकत में आए और मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में एक नाबालिग सहित 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई है बाकी 15 लोगों से पूछताछ की जा रही है।  बताया जा रहा है कि इस ग्रुप में कुल 27 सदस्य थे जिनकी पुलिस कर रही है।  


वॉइस लॉकर रूम ग्रुप अप्रैल महीने में बनाया गया था। 

ग्रुप में एक ही एडमिन नोएडा के नामी स्कूल का 12वी का छात्र है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ग्रुप में शामिल 27 सदस्यों की पहचान हो चुकी है। 

इनमें 15 लोगों से पूछताछ कर उनके फोन ज़ब्त कर लिए गए हैं। 

अधिकतर लड़के नाबालिग हैं और दक्षिणी दिल्ली के नामी स्कूलों में पढ़ते हैं। 

दक्षिणी दिल्ली के स्कूल में पढ़ने वाले एक नाबालिग को सोमवार को पकड़ा गया था


गिरफ्तार लड़के ने ही दूसरे लड़के को ग्रुप एडमिन भी बनाया। खास बात है कि ये लड़के अपने साथ पढ़ने वाली लड़कियों की फोटो ग्रुप में डालते थे। मंगलवार को साइबर सेल की टीम ने पांच बालिगों को उनके घरों से हिरासत में ले लिया था, इन्हीं में एडमिन भी था। साइबर सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुबूत मिलने के बाद ही एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि इन लड़कों के पास लड़कियों की आपत्तिजनक फोटो कैसे आईं।

ग्रुप के एक सदस्य ने ब्वॉयज लॉकर की बात उस लड़की को बताई जिसकी फोटो ग्रुप में शेयर की गई थी। इसी लड़के ने ही लड़की को ग्रुप के स्क्रीन शॉट भेजे थे। इस लड़के का कहना है कि उसने ग्रुप में कोई चैट नहीं की। उसने कई दिन बाद ये ग्रुप देखा तो पता लगा। ग्रुप में आठ से नौ लड़के ही सक्रिय थे। इस लड़की ने अन्य लड़कियों को बताया। लड़कियों ने सारी बातें ट्विटर पर शेयर कर दीं। इसके बाद लड़कों ने ग्रुप डिलीट कर दिया। 

सूत्रो का कहना है इन लड़कों ने नया ग्रुप बनाया और स्क्रीन शॉट लीक करने वाले लड़के को धमकी दी। साथ में लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *