रोटी देर से देने पर भड़के नशेड़ी ने पत्नी को पीटकर किया लहूलुहान

रोटी देर से देने पर भड़के नशेड़ी ने पत्नी को पीटकर किया लहूलुहान


रोटी देर से देने पर भड़के नशेड़ी ने पत्नी को पीटकर किया लहूलुहान

बचाने आए मासूम बेटे को भी नहीं बख्शा।

 फोटो संख्या 

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के मोनू का पुरवा मजरे अंबारा पश्चिम गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि नशे की हालत में घर पहुंचे पति ने रोटी मांगने को लेकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आए पांच वर्षीय बेटे को भी पीट दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी करिश्मा ने बताया कि वह रसोई में आटा गूंथ रही थी। इसी दौरान उसका पति नयन घर पहुंचा और रोटी मांगने लगा। रोटी तैयार न होने पर वह आगबबूला हो गया। आरोप है कि उसने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि महिला की आंख से खून निकलने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। महिला का कहना है कि जब उसका पांच वर्षीय बेटा मां को बचाने आया तो आरोपी ने उसकी भी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलने पर महिला के माता-पिता गांव पहुंचे और घायल बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने महिला को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *