हत्या के अभियोग में वंचित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के अभियोग में वंचित 03 अभियुक्त गिरफ्तार

PPN NEWS

प्रतापगढ़ 

 30.11.2021

रिपोर्ट--मो.हसनैन हाशमी


हत्या के अभियोग में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार




दिनांक 27.11.2021 को थानाक्षेत्र उदयपुर के ग्राम राहाटीकर में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें 01 व्यक्ति की मृत्यु तथा 04 लोग गम्भीर रुप से घायल हो गये थे। इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना उदयपुर में मु0अ0सं0 223/21 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 504, 506, 427, 34  भादवि व 7 सीएलए एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। 

उक्त मुकदमें की विवेचना के दौरान थाना उदयपुर के थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र के कुरैशी पुरवा मोड़ नहर पुलिया के पास से उक्त मुकदमें से सम्बन्धित 3 अभियुक्तों 1. हरिवंश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह, 02. दिनेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह व 03. अनुज सिंह उर्फ धन्नू सिंह पुत्र रामकरन सिंह निवासीगण राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 भाला, 01 लोहे की राड व 01 लाठी (आलाकत्ल) भी बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1.हरिवंश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह पुत्र उग्रसेन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।2.दिनेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह पुत्र चित्रसेन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।3.अनुज सिंह उर्फ धन्नू सिंह पुत्र रामकरन सिंह नि0 राहाटीकर थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।बरामदगी-01 भाला, 01 लोहे की राड व 01 लाठी ।पुलिस टीम-थानाध्यक्ष एहसानुलहक खॉं, उ0नि0 पन्नालाल यादव, आरक्षी सलमान अहमद, आरक्षी अनिल कुमार व आरक्षी विश्वास कुमार थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *