यमुना में छलांग लगाने वाले अधेड़ का मिला शव परिवार में मचा कोहराम

यमुना में छलांग लगाने वाले अधेड़ का मिला शव परिवार में मचा कोहराम

PPN NEWS

फिरोजाबाद/ उत्तर प्रदेश


रिपोर्टर, रिहान अली


यमुना में छलांग लगाने वाले अधेड़ का मिला शव परिवार में मचा कोहराम


फिरोजाबाद में बीते दिन पुल पर स्कूटी खड़ी करके अधेड़ ने यमुना में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से आज बुधवार को उसका शव बरामद कर लिया।  


उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार की सुबह एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने थाना बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र के अंतर्गत ईधोन पुल से यमुना में छलांग लगा दी। थाना उत्तर क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की स्कूटी व चप्पलें पुल पर मिलीं। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों की टीम मोटर वोट से व्यक्ति की तलाश में जुटी थी।


रमन शर्मा (55) मोहल्ला ओम कॉलोनी कोटला रोड थाना उत्तर के निवासी हैं। दुर्गानगर स्थित एक चूड़ी स्टॉक पर प्रबंधक की नौकरी रहे रमन शर्मा मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे अपने भतीजे साकुल की स्कूटी लेकर घर से निकले। गोदाम पर जाने की कहकर घर से निकले रमन गतंव्य तक नहीं पहुंचे। वहीं सुबह करीब सवा आठ बजे एक अज्ञात व्यक्ति की फोन कॉल रमन के भतीजे साकुल के मोबाइल पर आई।


थाना बसई मुहम्मदपुर स्थित यमुना नदी के पुल ईधोन पर परिजन पहुंचे। मौके पर रमन की सफेद रंग की स्कूटी और चप्पलें रखी थीं। सूचना मिलने पर थाना बसई मुहम्मदपुर पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक सदर मनीष असीजा भी मौके पर पहुंच गए।


विधायक द्वारा प्रयास किए जाने के बाद गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। दूसरे दिन बुधवार को उनका शव गाॅव कबीरपुर के समीप मिल गया।


वहीं शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये फिरोजाबाद भेज दिया।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *