व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बने संजय जायसवाल
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 May, 2020 22:03
- 1690

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी । मई 20, 2020
राघवेंद्र सिंह , रिपोर्टर
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बने संजय जायसवाल
कौशाम्बी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री व्यापारी रमेश केशरवानी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यापारी संदीप बंसल के निर्देश पर व्यापारी नेता संजय जायसवाल को जनपद कौशांबी जनपद के जिलाअध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है।
मंगलवार को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में करारी कस्बा निवासी संजय जायसवाल को जिला अध्यक्ष पर मनोनीत किया गया है। व्यापारियों ने यह भी कहा की संजय जायसवाल के जिला अध्यक्ष बनने से कौशाम्बी जिले में व्यापारियों को मजबूती एवं नई दिशा मिलेगी। प्रांतीय संगठन मंत्री व्यापारी रमेश केशरवानी ने श्री जायसवाल को एक महीने के अंदर पूरे जिले में भ्रमण करके प्रत्येक कस्बों व बाजारों में संगठन के अध्यक्ष एवं जिले के पदाधिकारियों की सूची बनाकर प्रदेश कार्यालय लखनऊ भेजने की अपेक्षा की है। इस दौरान नवागत व्यापारी नेता संजय जायसवाल ने कहा कि संगठन में छोटे बड़े सभी व्यापारियों को जोड़ना और उनके हक की लड़ाई लड़ना ही उनका व संगठन की पहली प्राथमिकता है। जिले के व्यापारियों ने संजय जायसवाल को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर कर बधाई दिया है। बधाई देने वालों में जिला कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव जायसवाल, मंडल प्रभारी सुशांत केशरवानी, पवन केसरवानी, पदुम नारायण केशरवानी, राकेश कुमार केसरवानी, शशि कुमार केसरवानी, ओमप्रकाश केशरवानी, सतीश कुमार केसरवानी, रजनीश त्रिपाठी, कन्हैया लाल केशरवानी, अनिल त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश केशरवानी, सुरेश बाबू केसरवानी, संदीप वर्मा, संतोष केसरवानी, अनुज त्रिपाठी, राजन शर्मा, अशोक त्रिपाठी आदि व्यापारियों ने संजय जायसवाल को बधाई व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया है।
रिपोर्ट रागवेंद्र सिंह यादव प्रकाश प्रभाव न्यूज करारी
Comments