विधायक राकेश सिंह ने पुल का किया भूमिपूजन और शिलान्यास
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 14 February, 2021 20:39
- 2215

PPN NEWS
हरचंदपुर रायबरेली।
विकास क्षेत्र के ग्रामसभा बथुआ और चौहनिया गांव के पास सई नदी के पुल का भूमि पूजन आज क्षेत्रीय विधायक राकेश सिंह के द्वारा किया गया। इस मौके पर मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक सिंह ने बताया कि मैं सदैव अपनी जनता से आशीर्वाद का आकांक्षी रहता हूं और यह आशा करता हूं कि मुझे आशीर्वाद मिलता रहेगा, मैंने अन्य विधायकों की तरह कभी भी विकास कार्यों के बदले में वोट की अभिलाषा नहीं रखी है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभाक्षेत्र में यदि कोई भी व्यक्ति गंभीर बीमारी से ग्रसित होता है तो हम उसका इलाज क्षेत्र से लेकर प्रदेश की राजधानी तक किसी भी अस्पताल में मुक्त में करवाउगा।
इसी कड़ी में उन्होंने यह भी कहा कि बहुत से नेता अपने प्रचार प्रसार के लिए करोड़ों रुपए की होर्डिंगे छपवा कर लगवा देते हैं परंतु मुझे यह सब पसंद नहीं है मैं उन करोड़ों रुपए की धनराशि का प्रयोग प्रतिवर्ष गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग कर आशीर्वाद प्राप्त करता हूं।
निर्माणाधीन पुल के विषय में जानकारी देते हुए सहायक अभियंता प्रकाश चंद्र तिवारी सेतु निर्माण विभाग प्रयागराज ने बताया कि इस पुल के निर्माण में 10 करोड़ 99लाख 76हजार की लागत आ रही है। पुल के दोनों ओर सड़क निर्माण का कार्य भी होना है। यह पुल का निर्माण कार्य मई 2022 तक पूर्ण रूप पूर्ण से किए जाने का लक्ष्य रखा गया हैं।
इस मौके पर मुन्ना पांडे ननकू लोधी , रण बहादुर सिंह राम भवन सिंह महेंद्र विक्रम सिंह राजेंद्र त्रिपाठी पिंकू जायसवाल अवधेश तिवारी सीताराम चौधरी रजत त्रिवेदी गौरव सिंह अखंड प्रताप सिंह सत्यम दीक्षित गोपाल सिंह ज्ञान प्रकाश पटेल पप्पू सिंह वंश बहादुर सिंह सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।
Comments