विधायक की मां की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा है ताता
- Posted By: Anil Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 21 February, 2023 00:01
- 532

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
20/02/2023
रिपोर्ट-अनिल कुमार
विधायक की मां की मौत के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का लगा है ताता
कौशाम्बी। कौशाम्बी जिले के महिला घाट निवासी अभिनाश चन्द्र मानिकपुर विधायक की माता के निधन के बाद उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है। सोमवार को विधायक के आवास पर केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल कौशांबी के महिला गांव विधायक के आवास पहुची और उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
बता दें शनिवार को मानिकपुर विधायक की मां का दाह संस्कार हुआ था उसी शोक में उनके परिवार को ढाढस बंधाने के लिए अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशांबी के महिला गांव विधायक के आवास पहुंची उनके साथ पूर्व सांसद भैरो प्रसाद बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष अपना दल एस के जिला अध्यक्ष चित्रकूट जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट चित्रकूट विधायक चित्रकूट अनिल प्रधान अपना दल के हजारों समर्थक कार्यकर्ता महिला गांव पहुचे। उनके अंतिम संस्कार के बाद शोक संवेदना व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि इस क्षति की पूर्ति नहीं की जा सकती इस दुख की घड़ी में आप सबके साथ है इस मौके पर उनके छोटे बेटे विकास त्रिवेदी पिंटू महाराज मौजूद रहे।
कौशांबी के गौरव परिवार की माता श्रीमती राम जानकी का निधन शुक्रवार को हो गया था जिसका अंतिम संस्कार उनके निवास स्थान महिला घाट जमुना जी में शनिवार को हुआ जहां भारी तादाद में जनपद कौशांबी प्रयागराज चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के लोग उनके अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। माता श्रीमती राम जानकी जी लगभग 95 वर्ष की थी एकता की मूर्ति थी और अपने हंसते खेलते परिवार को छोड़कर चली गई थी। तीन पुत्रों में विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी, विकास चंद्र द्विवेदी, पिंटू प्रधान सहित नाती पोता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गई है।
इसी कड़ी में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार पप्पू मिश्रा ने ओसा में एक शोक सभा आयोजन किया जहां 2 मिनट का मौन धारण कर उनके आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की इस मौके पर प्रयागराज के देवी पांडे, विनय दुबे, फुजैल हाशमी, बरसाती लाल पंडा, अंबुज तिवारी, महेंद्र मिश्रा, अशोक मिश्रा, एडवोकेट प्रारंभ दुबे काजू प्रकाश प्रिया पटेल के साथ विश्वनाथगंज के विधायक जीत लाल पटेल, 12 विधानसभा के विधायक वाचस्पति, राज्यमंत्री रेखा वर्मा धीर सिंह पटेल चित्रकूट सदर विधायक अनिल प्रधान पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय भैरव मिश्रा बांदा जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष चित्रकूट अपना दल जिला अध्यक्ष चित्रकूट भाजपा जिला अध्यक्ष बांदा चित्रकूट कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष कुमार मिश्रा पप्पू इलाहाबाद के देवी पांडे देवी पांडे पूर्व विधायक लाल बहादुर पूर्व विधायक शीतला प्रसाद सुनील गर्ग दीपक मिश्रा एडवोकेट अपना दल के विधानसभा अध्यक्ष दीपक पटेल लल्लन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
Comments