वृद्धजन आश्रम में धूमधाम से मनाया गया फादर्स-डे
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 June, 2023 05:02
- 675

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
वृद्धजन आश्रम में धूमधाम से मनाया गया फादर्स-डे
कौशाम्बी। फादर्स डे के अवसर पर वृद्धजन आश्रम ओसा में फादर्स डे का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया है। इस अवसर पर आश्रम संचालक आलोक राय ने आश्रम में उपस्थित वृद्ध जनों के चरण पूजा कर उनको मिठाई खिलाकर उनके स्वास्थ्य और उत्तम जीवन की कामना की और वृद्ध जनों से आशीर्वाद लिया। फादर्स डे प्रत्येक वर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है यह दिन पिता के त्याग और प्यार के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए समर्पित हैं।

Comments