24 मार्च 2022 से यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी आयोजित
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 23 March, 2022 16:04
- 1118

PPN NEWS
लखनऊ
24 मार्च 2022 से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी आयोजित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक परिषद (UPMSP) गुरुवार यानी 24 मार्च 2022 कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होगी। यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल तक और 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। यूपी बोर्ड परीक्षा सुबह और शाम की शिफ्ट में होंगी। सुबह की शिफ्ट सुबह 8 बजे से 11:15 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। छात्र, यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल (UP Board 10th, 12th time table 2022) चेक कर सकते हैं।
यूपी सरकार ने राज्य बोर्ड परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के पूरे इंतजाम कर लिए हैं। बोर्ड परीक्षाएं, कोविड-19 दिशानिर्देशों का ध्यान रखते हुए ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। जिसके लिए 8000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों को तैयार किया गया है।सरकार ने जिला मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों पर छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो सुनिश्चत करने के आदेश दिए हैं।
इसके लिए वो अपने अधीनस्थ अफसरों से बैठकर करके लगातार चर्चा करते रहें।बता दें कि कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षा में बैठने के लिए कुल 51,92,689 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें हाई स्कूल परीक्षा के लिए कुल 27,81,654 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिसमें 15,53,198 लड़के और 12,28,456 लड़कियां हैं।
वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 24,11,035 छात्र शामिल होंगे, जिनमें 13,24,200 लड़के और 10,86,835 लड़कियां हैं।
Comments