ठंड से बचने के लिए गरीबों को बाटे गए कम्बल
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 January, 2021 14:04
- 637

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 17/01/2021
रिपोर्टर मुकेश कुमार
ठंड से बचने के लिए गरीबों को बाटे गए कम्बल
कौशाम्बी चायल तहसीलदार ने गरीबों को ठंड़ से बचने के लिए। जिनके पास बिछाने के लिए कंबल व ओढ़ने के लिए रजाई नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है। तहसील के सभी लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई थी। कि वह अपने-अपने क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों की सूची तैयार कर कंबल वितरण करें। वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि वह गरीबों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई अकारण परेशान नहीं करेगा। गरीबों की सेवा करने में पुण्य की प्राप्ति होती है। समाज के सभी लोगों को चाहिए कि वह गरीबों की सेवा करें। इस दौरान तहसीलदार ने चौराडीह, सहावपुर, कठरा, और मोहम्मदपुर आदि क्षेत्र के दर्जनों गरीबों को कंबल वितरित किया।

Comments