उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों के पहुँचने का आँकड़ा हुआ 1000 पार
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 20 May, 2020 13:45
- 2287

प्रकाश प्रभाव न्यूज
लखनऊ
रिपोर्ट - सुरेन्द्र शुक्ल
उत्तर प्रदेश में श्रमिक ट्रेनों के पहुँचने का आँकड़ा हुआ 1000 पार
- देश में सबसे ज़्यादा ट्रेनें मंगाने वाला राज्य हुआ यूपी
- इन एक हज़ार ट्रेनों से 16 लाख प्रवासी कामगार श्रमिक पहुँचे उत्तर प्रदेश
- 27 हज़ार बसों के साथ यूपी सरकार पहले ही दिन से लोगों की सेवा में जुटी हुई है
प्रवासी कामगारों व श्रमिक भाइयों की सकुशल वापसी के लिए यूपी सरकार अब तक 1000 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लगभग 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित व सम्मानजनक तरीके से वापस ला चुकी है।
इतनी ही नहीं राज्य परिवहन की 12 हज़ार बसों से भी छह लाख से ज्यादा प्रवासी श्रमिक व कामगार घरों तक सुरक्षित व सम्मानजनक तरीके से पहुंचाए जा चुके हैं।
प्रदेश में हर जिलाधिकारी को भी अलग से दो दो सौ बसें यानी कुल 15, 000 बसें दी गई हैं गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रदेश वापसी के निर्देश दिए हैं।विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगारों/श्रमिकों को उत्तर प्रदेश वापस लेकर आ रहीं श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की संख्या आज एक हजार पार कर गई।मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार सभी प्रवासी कामगारों और श्रमिकों को ट्रेन से निःशुल्क ला रही है।इस ट्रेनों का किराया राज्य सरकार स्वयं वहन कर रही है।इसलिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन का सिलसिला अभी आने वाले समय में भी जारी रहेगा।
Comments