शारदीय नवरात्रि: नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की हुई पूजा-पाठ
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 26 September, 2022 21:59
- 620

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
शारदीय नवरात्रि: नवरात्रि का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की हुई पूजा-पाठ
कौशाम्बी। नवरात्रि 26 सितंबर 2022, सोमवार से शुरूआत हो गई है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की उपासना व पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए भक्त नवरात्रि के पूरे नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। जानें मां शैलपुत्री की पूजा विधि में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। हिमालय की पुत्री होने के कारण माता रानी को शैलपुत्री कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करने से मान-सम्मान में वृद्धि व उत्तम सेहत प्राप्त होती है। मां शैलपुत्री को सफेद वस्त्र अतिप्रिय हैं। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा को सफेद वस्त्र या सफेद पुष्प अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही सफेद बर्फी या मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 ए एम से 05:23 ए एम। अभिजित मुहूर्त- 11:48 ए एम से 12:36 पी एम। विजय मुहूर्त- 02:13 पी एम से 03:01 पी एम।
गोधूलि मुहूर्त- 06:01 पी एम से 06:25 पी एम।
मां शैलपुत्री मंत्र-
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डाय विच्चे ॐ शैलपुत्री देव्यै नम:।
शारदीय नवरात्र आज से, कलश स्थापना के कई मुहूर्त, जान लें अखण्ड ज्योति के नियम
मां शैलपुत्री भोग
मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप को गाय के घी और दूध से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से मां शैलपुत्री प्रसन्न होती हैं।
नवरात्रि के पहले दिन का शुभ रंग
नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री की अराधना का दिन होता है। मां शैलपुत्री का पसंदीदा रंग लाल है।
Comments