संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 16 February, 2021 21:40
- 524

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 16-02-2021
रिपोर्ट मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता
परदेश में रह रहे पति से फोन पर हुआ विवाद की चर्चा
कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के जवई गांव में एक विवाहिता ने परदेश में रह रहे अपने पति से फोन पर विवाद करने के बाद मौत को चुन लिया। पति के फोन कटते ही विवाहिता फांसी के फंदे से झूल गई। कमरे में लटक रहे शव पर जब परिजनों की निगाह पहुंची तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दूसरी तरफ परदेश में रह रहा पति भी पत्नी की मौत के बाद घर के लिए निकल पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक जवई गांव निवासी पप्पू त्रिवेदी दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते है। उसकी पत्नी मधु त्रिवेदी अपने दो बच्चे सास ननद के साथ घर पर रहती थी।
बताया जाता है कि फोन पर पति से विवाद के बाद मधु ने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा बनाकर चुल्ले के सहारे फांसी लगा लिया। कुछ देर के बाद जब ननद सीता घर पहुंची तो मधु का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए पति को बुलाया है पत्नी की मौत की खबर पाकर पति घर के लिए रवाना हो गया है वही विवाहिता की मौत पर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
Comments