सर्प दंश से बालिका की मौत, परिजनों में कोहराम
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 27 July, 2023 22:30
- 354

PPN NEWS
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
सर्प दंश से बालिका की मौत, परिजनों में कोहराम
कौशाम्बी। कोखराज क्षेत्र के अयाजमउ में गुरुवार को धान की रोपाई कर रही बालिका संजना देवी उम्र 20 वर्ष पुत्री दिनेश कुमार को सर्प ने काट लिया। परिजनों को सूचना मिलते ही तुरन्त अस्पताल ले गए लेकिन तब तक संजना देवी की मौत हो चुकी थी। परिजनों के अनुसार संजना बीए द्वतीय की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सर्प ने तीन बार काटा था, जिससे जहर तेजी के साथ बढ़ता गया लेकिन उपचार से भी विष कम नही हो सका, जिससे अस्पताल में ही मौत हो गयी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची बालिका की मौत से परिजनों का रो - रो कर हाल बेहाल है। बालिका अपने तीन भाइयों में बड़ी थी। अगले वर्ष शादी भी होनी थी रिस्तेदारों को भी सूचना दी गयी। मौत की सूचना से वह भी हतप्रभ रह गए।
Comments