सेना जवानों के घर जाकर सुख दुख का साझीदार बनेंगे कांग्रेसजन
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 June, 2020 19:14
- 1311

Prakash Prabhaw News
लखनऊ, 19 जून
रिपोर्ट, सुरेंद्र शुक्ला
सेना जवानों के घर जाकर सुख दुख का साझीदार बनेंगे कांग्रेसजन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पार्टी कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसी सेना के जवानों के घर परिवार का हालचाल लेने जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि भारत-चीन सीमा पर तनाव व सैनिकों की शहादत के साथ ही महामारी के प्रकोप के चलते राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया है। बल्कि इस दिन से यूपी के कांग्रेस जन सेना के जवानों का हालचाल लेने की शुरुआत करेंगे।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों, तहसीलों व ब्लाकों में गांव गांव कांग्रेस जवानों के घर जाएंगे और उनकी कुशलक्षेम पूंछेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सेवा कार्यों के आह्वान को लेकर कांग्रेसी प्रदेश में गरीबों, मजदूरों, किसानों व बेरोजगारों की सेवा में जी जान से जुट गए हैं।
अजय लल्लू ने जारी बयान में कहा कि शुक्रवार से कांग्रेस जनों ने शहीदों के परिजनों से मिलने व उनके सुख दुख में साझीदार बनने की शुरुआत कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मुश्किल घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह से देश के स्वाभिमान, संप्रभुता व सुरक्षा के लिए सेवा को तत्पर है।
शुक्रवार को शहीदों को याद करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेंद्र चौधरी व पंकज मलिक ने कहा कि देश को बचाने में सेना के जवानों का अहम योगदान है और हम सब पर उनका कर्ज है।
कांग्रेस संकट के क्षणों में अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए शहीदों और जवानों के परिजनों साथ खड़ी है।
नेहरू भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला, प्रशासन प्रभारी अनूप गुप्ता, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे I
Comments