सामर्थ किसान पार्टी का जनसंपर्क अभियान
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 25 February, 2022 05:58
- 808

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 24/02/2022
रिपोर्ट मुकेश कुमार
सामर्थ किसान पार्टी का जनसंपर्क अभियान
कौशाम्बी सामर्थ किसान पार्टी के सिराथू विधानसभा प्रत्याशी विजय शुक्ला ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। जैसे भवनी का पुरवा, नारा, उदहीन आदि गाँवो का भ्रमण किया और लोगों से चुनाव में समर्थन करने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत गांव में लोगों का समर्थन मिला और ग्रामीणों ने चुनाव जिताने का संकल्प लिया। इस दौरान शिव सिंह पटेल, शिव शंकर दुबे, हरिश्चन्द्र चौधरी, अजय सोनी, विजय तिवारी, राजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Comments