सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले बाइक सवार दो युवक
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 9 November, 2021 08:45
- 587

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 08-11-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े मिले बाइक सवार दो युवक
कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत अझुवा टाण्डा रोड कमला देवी इंटर कालेज के पास देर शाम बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें मौके पर पहुंची अझुवा पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, एक युवक सोनू की स्थिति गम्भीर देखते हुए पुलिस ने 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार रिंकू उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र लालता निवासी ग्राम टाण्डा अपने रिश्तेदार सोनू उम्र लगभग 23वर्ष पुत्र स्व बाबूलाल के साथ कहीं गया था कमला देवी इंटर कालेज के पास अज्ञात कारणों से सड़क किनारे घायल पड़े थे। राहगीरों ने देखा तो अझुवा चौकी में सूचना दी है। लोगों के अनुसार दोनों युवक नशे में थे।
Comments