भगवा में हुआ शौचायल
- Posted By: Abhishek Bajpai
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 10 March, 2021 21:19
- 2633

PRAKASH PRABHAW NEWS
रिपोर्ट-अभिषेक बाजपेयी
भगवा में हुआ शौचायल
रायबरेली-सत्ता का रंग सिर चढ़कर बोलता है।चाहे नेता हों या अफसर हनक बनी रहे। इसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। लेकिन इसके चक्कर में कभी-कभी यह भूल जाते हैं कि क्या उचित है और क्या अनुचित। बाद में जब किरकिरी होती है। तो गलती का अहसास होता है। फिर भूल सुधार की कवायद शुरू हो जाती है। कुछ ऐसा ही इन दिनों रायबरेली शहर के नगरपालिका में देखने को मिल रहा है। सरकार से नजदीकी बनाने की चाहत में भगवा रंग का प्रेम इस कदर बढ़ा कि नियम-कायदे भुला दिए गए। जहां भगवा में हुए शौचालय टाइल्स लगवाए जा रहे हैं।
दरअसल पूरा मामला नगरपालिका द्वारा बनवाए गए सामुदायिक शौचालयों की हैं।ये भगवा रंग में नजर आ रहे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में बने दो शौचालयों में भगवा रंग की टाइल्स लगवा दी गई। जनप्रतिनिधि और अफसर इससे बेफिक्र रहे। जहां जेल रोड, लंका पार्क और इंदिरा नगर में बने शौचालयों को लेकर पालिका के रवैए की लोग निंदा कर रहे हैं। आने जाने वाले लोगों का कहना है कि भगवा तो भगवान का प्रतीक माना जाता है लेकिन भगवा रंग से शौचालय रंगना भी एक गलत बात है जिससे नगर पालिका की काफी किरकिरी देखने को मिल रही है।
वही रायबरेली में नगर पालिका द्वारा भगवा रंग से टाइल्स लगवाए जा रहे हैं जिसको लेकर रायबरेली भाजपा जिलाअध्यक्ष रामदेव पाल से सवाल जवाब किया गया तो वह भी रटा रटाया जवाब दे रहे हैं।
Comments