राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 February, 2021 20:48
- 538

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 06/02/21
रिपोर्ट - मुकेश कुमार
राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों ने किया धरना प्रदर्शन
कौशाम्बी। राष्ट्रीय राजमार्ग भैरव भीठी में किसानो के द्वारा तीन कानून के विरोध में भारतीय मजदूर किसान संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में विशाल धरना प्रदर्शन कर सड़क पर चक्का जाम किया गया है। इस मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि जब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए तीन कानून वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक किसानों का आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। किसानों ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए तीन कानून किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए मोदी सरकार को तीन कानून वापस लेना होगा। किसानों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से धरना प्रदर्शन स्थल पर चायल क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में तीनों थानों के फोर्स भेज दी है। फोर्स की मौजूदगी में किसानों ने शांति पूर्वक तरीके से धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की है। धरना प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष, प्रियात्रिपाठी, श्यामबाबू, सुरजन, रोहित कुशवाहा,पूजा देवी, देवनाथ, राजू लाल, दिल कुमार, नकुल यादव, रमेश कुमार, रम्पतलाल, सोनू, किशोरी लाल सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।
Comments