राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक रैली का हुआ आयोजन
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 24 January, 2021 22:34
- 478

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
24/01/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं सड़क सुरक्षा को लेकर बाइक रैली का हुआ आयोजन
कौशाम्बी। राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता प्रतिभा कुशवाहा एवं अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने महिलाओं की बाइक रैली हो हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली ओसा चौराहे से स्टेडियम गेट तक पहुंची। इस रैली का उद्देश्य देश में लड़कियों एवं महिलाओं द्वारा सामना की जाने वाली सभी असमानताओं के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता लाकर उन्हें बढ़ावा देना शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण को महत्व देना है।
Comments