राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में दो छात्र हुये चयनित

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में  दो छात्र हुये चयनित

प्रकाश प्रभाव न्यूज़


कौशाम्बी 16/10/2023


रिपोर्ट मुकेश कुमार


राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में  दो छात्र हुये चयनित


कौशाम्बी  जिला शतरंज खेल संघ और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शतरंज सेलेक्शन प्रतियोगिता का आयोजन  विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल काजीपुर में हुआ। प्रतियोगिता चार चरणों में की गई जिसके परिणाम में पहले स्थान पर एम वी कान्वेंट के श्री हरि दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के पार्थ केसरवानी तीसरे स्थान पर अर्नव सिंह चौथा स्थान विष्णु भगवान के शक्ति यादव को मिला बालिका वर्ग में पहले स्थान पर विष्णु भगवान की परी यादव दूसरे स्थान पर विष्णु भगवान की अन्नया कुशवाहा तीसरे स्थान पर विष्णु भगवान की आरू पाण्डेय रही इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया सचिव राघवेन्द्र शुक्ल ने बताया कि इस प्रतियोगिता के पहले दो खिलाड़ियों का चयन कानपुर में हो रही। राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कौशांबी का प्रतिनिधित्व करेंगे पुरस्कार वितरण समारोह में विघालय के प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सचिव राघवेन्द्र शुक्ल राकेश मालवीय, नकुल तिवारी, कुमार सौरभ आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *