पीड़िता दर्द से तड़पती रही,पुलिस मजाक उड़ाती रही
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 19 May, 2020 10:06
- 2604

पीड़िता दर्द से तड़पती रही,पुलिस मजाक उड़ाती रही
पी पी एन न्यूज
( कमलेन्द्र सिंह)
फतेहपुर।
यूँ तो पुलिस जनता की सेवक होती है।लेकिन इन दिनों थरियांव पुलिस के लिए "रक्षक ही बनी भक्षक" बात सच साबित होती नजर आ रही है।जहां फरियादियों को गाली देना पुलिस के लिए आम बात है।एक ऐसी ही घटना थाना क्षेत्र के करनपुर मजरे रामपुर थरियांव की पीड़िता के साथ हुई।करनपुर निवासिनी लालती देवी पत्नी रामकरन लोधी ने बताया कि बीती रात उसके पड़ोस में ही रहने वाले ओमप्रकाश उसकी पत्नी व माँ ने रंजिशन लाठी डंडे से पीट दिया था।जिससे पीड़िता के गुप्तांग से ब्लड निकलना शुरू हो गया।
पीड़िता को गंभीर हालत में उसका पति रात में ही थाने ले गया।पीड़िता के पति का आरोप है कि रात में वह अपनी पत्नी को लेकर थाने ले गया था।पुलिस कार्यवाही करने की बजाय मजाक उड़ाती रही और गाली देकर थाने से भगा दिया गया।अभी तक पीड़िता आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नही की गई है।
मामला मीडिया के सामने आने के बाद पुलिस हरकत आयी है।मामले पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार का कहना रहा कि तहरीर मिली है।जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
Comments