गौड़ सिटी में लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में बनाया पर्यावरण दिवस
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 June, 2020 14:16
- 2226

प्रकश प्रभाव न्यूज़
ग्रेटर नोएडा
गौड़ सिटी में लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में बनाया पर्यावरण दिवस
रिपोर्ट विक्रम पांडेय
- पैंटिंग के जरिये दिया पेड़-पौधों, जल और पशु-पक्षियों के संरक्षण का संदेश
- पेंटिंग के जरिये केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या पर दुख जताया
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-एक में रहने वाली महिलाओं और बच्चों ने अपने ही अंदाज में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। लॉकडाउन के कारण ये सोसायटी से बाहर निकलने के बजाए घरों में ही रहकर पेंटिंग बनाई और लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। बच्चों ने अपनी पेंटिंग के जरिये जल संरक्षण, पृथ्वी संरक्षण के साथ ही पशु-पक्षियों के जीवन को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
गौड़ सिटी-एक के 6-एवेन्यू की निवासी अनिता प्रजापति ने ड्रॉइंग बनाकर पेड़ पौधों के साथ ही पशु-पक्षियों को भी बचाने का संदेश दिया। उन्होंने अपनी पेंटिंग में हाल ही में केरल में हुई गर्भवती हथिनी की निर्मम हत्या पर दुख उजागर किया। उन्होंने कहा कि वह हथिनी की हत्या से वह दुखी हैं, इसलिए पशुओं को बचाने का सन्देश दिया। एक अन्य निवासी दीप्ति ने अपनी पेंटिंग में धरती को बचाने और कोरोना से बचने का सन्देश दिया।
इस काम में उनके पति रजत ने उनकी मदद की। एक बच्ची आस्था ने अपनी ड्रॉइंग में पानी को संरक्षित करने का सन्देश दिया। ममता ने भी अपनी पेंटिंग में पेड़ों को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। जबकि सुरेन्द्र सिंह ने अपने घर पर ही पौधे लगाकर पर्यावरण दिवस बनाया। सभी ने पर्यावरण की सदैव सुरक्षा करने का संकल्प लिया।
Comments