प्रयागराजः जमीनी विवाद में कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या।
- Posted By: Abbas
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 31 March, 2021 17:18
- 3162

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
रिपोर्टर : ज़मन अब्बास
दिनांक :31/03/2021
प्रयागराज: थाना फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने के बाद मोहम्मद अकरम को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हत्या का आरोप अकरम के अपने ही रिश्तेदारों पर लगा है और मामला जमीनी विवाद का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, जमीनी विवाद के चलते मोहम्मद अकरम के सगे रिश्तेदारों ने उसको गोली मार दी। जमीन का यह विवाद काफी लंबे वक्त से चल रहा था। मृतक यूथ कांग्रेस नेता अकरम पर इससे पहले भी कई बार जानलेवा हमला हो चुका था जिसकी उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी भी की, लेकिन देर रात तक कोई पकड़ा नहीं गया था। पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद अकरम को उसके रिश्तेदारों ने ही मारा है और उसे 5 गोलियां मारी गई थीं।

Comments