पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन, निकली बाइक रैली
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 6 October, 2021 19:33
- 648

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 05-10-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन, निकली बाइक रैली
हजारों कर्मचारियों ने डायट मैदान से बाइक रैली निकालकर जिला अस्पताल ओसा चौराहा समदा चौराहा होते हुए पहुँचे कलेक्ट्रेट
कौशाम्बी। संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम कर्मचारी मंगलवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर में धरना प्रदर्शन, सभा कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। तमाम शिक्षक और कर्मचारी धरना प्रदर्शन नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं और कलेक्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।
जनपद मुख्यालय के डायट मैदान में संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एकत्रित हुए और हजारों कर्मचारियों ने डायट मैदान से बाइक रैली निकालकर नारेबाजी करते हुए जिला अस्पताल, ओसा चौराहा, समदा चौराहा, होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के संयोजक मोतीलाल सिंह ने बताया कि सरकार ने पुरानी पेंशन व्यवस्था को बंद कर दिया है उन्होंने कहा कि पेंशन व्यवस्था को बंद किए जाने से कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद तमाम दिक्कतें आती हैं इसलिए कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था तत्काल बहाल की जाए उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नहीं किया गया तो संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर होगा इस मौके पर शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, नथन पटेल, राममिलन शुक्ला, प्रवीण शुक्ला, अनिल कुमार यादव, धीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Comments