प्रजापति समाज की महापंचायत की बैठक संपन्न हुई
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 October, 2021 17:04
- 819

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी 10/10/2021
रिपोर्ट मुकेश कुमार
प्रजापति समाज की महापंचायत की बैठक संपन्न हुई
कौशाम्बी विधानसभा सिराथू क्षेत्र के टिकुर चौराहा पांडेय मऊ हाईवे रोडके पास प्रजापति एकता मंच की महापंचायत संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रजापति एकता मंच के जिला अध्यक्ष जय सिंह प्रजापति ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख असोथर रीता प्रजापति ने कहा कि भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राजनीति करना बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख चायल दिलीप प्रजापति ने कहा कि समाज को सही दिशा में ले जाने का हमारा पूरा प्रयास रहेगा मुख्य वक्ता के रूप मैं वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना है। तभी हम लोगों को राजनीतिक हिस्सेदारी मिल पाएगी। कौशाम्बी के 8 ब्लॉक तथा तीनों तहसील में डोर टू डोर जाकर लोगों को जोड़ना है। और समाज को इकट्ठा करना हमारा उद्देश्य है। इस महापंचायत में मुख्य रूप से डॉक्टर बी एन प्रजापति, भगवत प्रजापति, डॉक्टर हेमंत प्रजापति, करन प्रजापत, डॉ मुरली मनोहर, भूपेंद्र प्रजापति, अवधेश प्रजापति,एवं अन्य प्रजापति सहित लोग उपस्थित हुए।
Comments