पल-पल की जानकारी लेते रहे डीएम एसपी
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 17 June, 2022 22:12
- 582

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 17/06/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
पल-पल की जानकारी लेते रहे डीएम एसपी
कौशाम्बी। जुम्मे की नमाज को लेकर डीएम एसपी बेहद सतर्क रहें और किसी प्रकार की अनहोनी होने के पहले वह उसे पूरी तरह से टाल देना चाहते थे जिसमें कामयाब भी रहें। पल-पल की जानकारी डीएम एस पी लेते रहें और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल भ्रमण डीएम एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था अमन चैन का जायजा लिया। लगातार वह अधीनस्थों को सचेत करते रहे। डीएम एसपी की सक्रियता के चलते पूरे जिले में जुम्मे की नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है, कहीं भी किसी प्रकार की हिंसा की जानकारी नहीं है।
जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने जुम्मे की नमाज़ के दृष्टिगत जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था तथा सौहार्द्रपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु मंझनपुर एवं करारी में पेट्रोलिंग किया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Comments