ऑयल मास्क साधारण मास्क से कई गुणा ज्यादा लाभदायक
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 21 June, 2020 23:22
- 1204

ऑयल मास्क साधारण मास्क से कई गुणा ज्यादा लाभदायक
पी पी एन न्यूज
रिपोर्ट, कमलेन्द्र सिंह
फतेहपुर।
लोगों की सेहत को देखते हुए इसे नौ प्राकृतिक तेलों से बनाया गया है। साधारण मास्क लगाने से नाक और मुंह की गंध, सांस लेने में परेशानी, टाइट इयर लूप्स, जलन और चिड़चिड़ाहट, पसीने जैसी परेशानी आती है, लेकिन इस मास्क में लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
धोकर दोबारा होगा प्रयोग
मास्क को दूसरे मास्क की तरह ही धोकर दोबारा प्रयोग में लाया जा सकता है। मनीका ने बताया कि उन्हें मास्क बनाने में दो महीने का समय लगा। साधारण मास्क से हो रही लोगों को परेशानी के बाद उन्हाेंने ऐसा मास्क बनाने का निर्णय लिया जो लोगों की सेहत के लिए भी अच्छा हो।
सौ फीसद कॉटन
बकौल मनीका मास्क बनाने के लिए सौ फीसद कॉटन का प्रयोग किया गया है। मास्क ट्रीपल लेयर है। लॉकडाउन के दौरान हमने इस मास्क को बनाने के बारे में विचार किया था। पुरूष, महिला और बच्चों के लिए स्पेशल मास्क बनाए गए हैंं। इसके अलावा मास्क को फैशनेबल प्रिंट किया है।
इन चीजों का किया गया प्रयोग
इलायची और नींबू का तेल, यह खराब गंध को खत्म कर मास्क शुद्ध रखता है।
कपूर और तुलसी का तेल, यह सांस की मदद से फेफड़ों के ऊतकों का लचीलापन बरकरार रखता है, अधिक ऑक्सीजन की मात्रा को सक्षम करने और हमारे रक्त को शुद्ध करने में मदद मिलती है।
कैसिया तेल, दालचीनी का अर्क, थ्रोहा के कफ तत्व को साफ करने और संक्रमण से बचने में मदद करता है। यह कोरोना की रोकथाम के लिए जड़ी बूटी का विकल्प भी है।
धनिया और सिंघाड़ी का तेल, यह शरीर की मांसपेशियों का लचीलापन बनाए रखने, नकारात्मकता को दूर करने और सकारात्मक बने रहने में मदद करता है।
जटामांसी और लोहबान तेल, पौष्टिक न्यूरॉन्स, दिमाग पर नियंत्रण रखता है।
Comments