निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से फिसल कर एक मजदूर गिरा, घायल
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 22 January, 2021 01:20
- 649

प्रकाश प्रभाव न्यूज
कौशाम्बी 21/01/2021
रिपोर्टर -राहुल यादव पिपरी
निर्माणाधीन मकान की सीढ़ी से फिसल कर एक मजदूर गिरा, घायल
- हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया
कौशाम्बी। पिपरी थाना के पहाड़पुर सुधवर गांव निवासी बिहारी लाल पुत्र रामसूरत मजदूरी कर परिवार चलाता है। वह बुधवार की दोपहर तिल्हापुर मोड़ बाजार में डा. मयंक केसरवानी के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। सिर पर ईंट रखकर दूसरी मंजिल पर जाते समय अचानक सीढ़ी से उसका पैर फिसल गया। इसी कारण वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा देख वहां मौजूद साथी मजदूरों के होश उड़ गए।उन्होंने घायल को उठाकर इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर घायल मजदूर के परिजन भी अस्पताल पहुंच गये हैं।

Comments