निर्मम हत्या का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 12 October, 2021 22:27
- 602

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 12-10-2021
मिथलेश कुमार (मोनू साहू)
असि0 ब्योरों कौशाम्बी
निर्मम हत्या का सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार, आला कत्ल बरामद
कौशाम्बी। जनपद के ग्राम कसिया पूरब थाना कोखराज क्षेत्रान्तर्गत खेत में एक अज्ञात शव मिला था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोखराज पर मु0अ0सं0 440/21 धारा 302 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था। जिसमें SOG प्रभारी व प्रभारी निरीक्षक कोखराज की टीम का गठन कर घटना के अविलम्ब खुलासा हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर पुलिस टीमों द्वारा पतारसी सुरागरसी के क्रम में आस-पास के लोगो से पूछताछ किये जाने पर मृतक की पहचान अरबाज उर्फ अब्दुल रहमान पुत्र इरफान मंसूरी निवासी कसिया पूरब थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी के रूप में हुयी है। गठित टीमों द्वारा स्थानीय लोगो से गहन पूछताछ करने पर ज्ञात हुया कि मृतक अरबाज अपने कुछ साथियों के साथ जुआ खेलता था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा मृतक के साथियों से पूछताछ करने पर जुआ खेलते समय अभियुक्त 1. दुबरी उर्फ धीरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र हीरा लाल व 2. पत्तल उर्फ मिथलेश पुत्र स्व0 चन्द्रपाल नि0गण कसिया पूरब थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी से विवाद की बात प्रकाश में आयी। जिनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा मृतक अरबाज से विवाद के बाद हत्या की बात को स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (लकड़ी का पटरा) तथा मृतक का मोबाइल फोन घटना स्थल के पास धान के खेत से बरामद किया गया। तथा अभियुक्त पत्तल के पास 01 अदद तमंचा व 01 अदद कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। घटना का सफल अनावरण करते हुये अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही के पश्चात चालान कर न्यायालय भेजा जा रहा है।
Comments