व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

व्यापार मंडल  के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

प्रकाश प्रभाव  न्यूज़


कौशाम्बी 15/02/2021


रिपोर्ट मुकेश कुमार 


व्यापार मंडल  के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ


कौशाम्बी: भरवारी कस्बे के एक गेस्ट हाउस में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरि द्वारा दिलाई गई है। इस मौके पर नगर के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के दौरान अतिथियों और पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया है। व्यापार मंडल भरवारी द्वारा कस्बा भरवारी के राम वाटिका गेस्ट हाउस में व्यापार युवा बूथ के पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई। व्यापार मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश अग्रहरी ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रवेश केशरवानी बीरेंद्र, अजय केशरवानी, दिलीप केशरवानी, अरुण गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, अतिन केशरवानी, किशन, जगदीश सुरेश राम और अरविंद केशरवानी आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *