नगर निकाय आरक्षण सूची जारी, कहीं खुशी कहीं गम

नगर निकाय आरक्षण सूची जारी, कहीं खुशी कहीं गम

PPN NEWS

रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)

नगर निकाय आरक्षण सूची जारी, कहीं खुशी कहीं गम

कौशाम्बी। नगर निकाय चुनाव को लेकर नगर विकास अनुभाग के प्रमुख सचिव ने महानगर पालिका, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के आरक्षण की सूची जारी कर दी है। सात दिनों के अंदर इसमें आपत्तियां मांगी गई हैं। आरक्षण जारी होने से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल देखा जा रहा है। विगत एक साल से चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदार मनमाफिक आरक्षण न होने से मायूस हो गए हैं, वहीं अन्य दावेदारों में खुशी का माहौल है। जिले की दो नगर पालिका मंझनपुर और भरवारी और आठ नगर पंचायतों, पूरब शरीरा अझुवा, करारी, सिराथू, कड़ा धाम दारानगर, सरांय अकिल, चरवा में अध्यक्ष पद के आरक्षण का बेसब्री से इंतज़ार था। गुरुवार शाम को ज्योंहि आरक्षण सूची जारी हुई दावेदार और उनके हिमायती एक दूसरे को बधाई देने में जुट गए। दिसम्बर माह में सरकार ने आरक्षण सूची जारी कर नगर निकाय का चुनाव करवाने की अधिसूचना भी जारी करने की तैयारी में थी लेकिन हाईकोर्ट ने  पिछड़े वर्ग आरक्षण को लेकर चुनाव पर रोक लगा दी थी। ट्रिपल टेस्ट से प्रदेश सरकार ने मौजूदा आरक्षण सूची जारी की है। बात करें नगर पंचायत अझुवा की तो दिसम्बर में जारी हुई आरक्षण सूची में पिछड़ा वर्ग महिला सीट थी आज गुरुवार को जारी हुई सूची में पिछड़ा वर्ग महिला घोषित होते ही पिछड़े वर्ग के दावेदारों में खुशी का आलम देखा जा रहा है। जिले की मंझनपुर नगर पालिका अनुसूचित जाति, भरवारी नगर पालिका अनुसूचित जाति महिला सीट का आरक्षण हुआ है।

1 - पूरब सरीरा नगर पंचायत  - अनुसूचित जाति महिला

2 - चायल नगर पंचायत - अनुसूचित जाति

3 - नगर पंचायत चरवा -  अनारक्षित

4 - नगर पंचायत करारी -  अनारक्षित

5 - नगर पंचायत सरांय अकिल - अनारक्षित

6 - नगर पंचायतअझुवा - पिछड़ा वर्ग महिला

7 - नगर पंचायत कड़ा धाम -  महिला

8 - नगर पंचायत सिराथू -  पिछड़ा वर्ग

Comments

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *