मनरेगा के मजदूरों से प्रधान के खेतों में लिया जा रहा है काम
- Posted By: Admin
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 24 May, 2020 14:43
- 2089

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। मई 23,2020
रिपोर्ट- दिनेश कुमार जिला संवादाता
मनरेगा के मजदूरों से प्रधान के खेतों में लिया जा रहा है काम
कौशाम्बी। ग्राम प्रधानों के भी कारनामे निराले हैं और जो मर्जी हुई उसी से सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं ताजा मामला मंझनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोबर सहाई गांव का है।
जानकारी के मुताबिक मंझनपुर विकास खण्ड के ग्राम गोबर सहाई के ग्राम प्रधान मनरेगा मजदूरों से अपने खेत में गोबर खाद डलवा रहे है प्रधान द्वारा मनरेगा मजदूरों से सरकारी हाजरी पर निजी काम हो रहा है। प्रधान के खेत और घर का काम करने वाले मजदूरों को मनरेगा योजना से मजदूरी दी जा रही है। जो जांच का विषय है।

Comments