मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव जोड़े विवाह के बन्धन में बधें
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 11 June, 2022 19:25
- 763

PPN NEWS
कौशाम्बी। 10/06/22
रिपोर्ट - दिनेश कुमार (जिला संवाददाता)
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में नव जोड़े विवाह के बन्धन में बधें
कौशाम्बी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना” के अन्तर्गत नवीन मण्डी समिति, ओसा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 233 जोड़े विवाह के बन्धन में बधें, जिसमें 04 जोड़े मुस्लिम समुदाय, 36 जोड़े अन्य पिछड़ा वर्ग, 192 जोड़े अनुसूचित जाति एवं एक जोड़ा सामान्य वर्ग के सम्मिलित है सासंद विनोद सोनकर, सदस्या उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग श्रीमती निर्मला पटेल, जिलाधिकारी सुजीत कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने नव जोड़ां को आर्शीवाद दिया एवं ईश्वर से सफल एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की
इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि देश व प्रदेश में ऐसी सरकार है, जो बेटियों के जन्म से लेकर शिक्षा एंव विवाह तक चिन्ता कर अनेक कल्याणकारी योजनायें संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था, जिसका परिणाम है कि लिंगानुपात में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि गरीब मॉ को अब अपनी बेटी के विवाह की चिंता करने की जरूरत नहीं है, प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विवाह करा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आज जिन बेटियों का विवाह हुआ है, उनके यहां अगर शौचालय एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन की सुविधा नहीं है तो सुविधा उपलब्ध करायी जाय।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत विवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि के रूप में 35000 (पैतीस हजार) रूपये कन्या के खाते में अंतरित की जाती है तथा विवाहित जोड़ों को विवाह संस्कार हेतु आवश्यक सामग्री (कपडे़, विछिया, पायल, 07 वर्तन) हेतु 10000 (दस हजार) रूपये दिया जाता है। प्रत्येक विवाहित जोड़े पर शादी व्यवस्था हेतु रूपये 06 हजार खर्च करने का प्रावधान है। इस प्रकार कुल 51 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े पर व्यय किये जाने का प्राविधान है।
Comments