मुखबिर की सूचना पर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार!भेजा गया माननीय न्यायालय
- Posted By: Dinesh Kumar
- उत्तर प्रदेश
- Updated: 5 January, 2021 18:40
- 471

प्रकाश प्रभाव न्यूज़
कौशाम्बी। 5,2021
रिपोर्ट, अवनीश शर्मा/कौशाम्बी
मुखबिर की सूचना पर तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार!भेजा गया माननीय न्यायालय
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में चरवा थानान्तर्गत बरियावां चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य को मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर अपने हमराहियों सहित चौराडीह बाजार के समीप शुभम् त्रिपाठी पुत्र बलराज त्रिपाठी निवासी-ग्राम चौराडीह थाना चरवा जनपद-कौशाम्बी को एक अदत तमंचा 315 बोर व एक अदत जिन्दा कारतुस 315 बोर सहित घेराबंदी कर गिरफ्तार किया, अभियुक्त शुभम् त्रिपाठी के खिलाफ संबंधित धाराओं में लिखा पढ़ी कर माननीय न्यायालय सुपुर्द किया गया। गिरफ्तारी टीम में मौजूद कां0 अतुल कुमार का0 ऋषियत्री का0 अर्जुन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments